जयपुर में महिला शिक्षक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत; जानें पूरा मामला
8/17/2022 03:47:00 pm
जयपुर (राजस्थान) ◆ राजस्थान में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। दबंगों ने एक महिला शिक्षक को जिंदा जला दिया। महिला शिक्षक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है। घटना जयपुर के गांव रायसर की है। बताया जाता है कि अनीता रैगर ने दबंगों से उधार दिए पैसे मांग लिए थे। बुरी तरह झुलसी टीचर ने मंगलवार देर रात एसएमएस हॉस्पिटल में दम तोड़ दिया। मामले के मुताबिक रैगरों के मोहल्ले में वीणा मेमोरियल स्कूल की टीचर अनीता रेगर (32) अपने बेटे राजवीर (6) के साथ स्कूल जा रही थी। इस दौरान कुछ बदमाशों ने उसे घेरकर हमला कर दिया। अनीता खुद को बचाने के लिए पास ही में कालू राम रैगर के घर में घुस गई। महिला टीचर ने 100 नंबर और रायसर थाने को सूचना दी, लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इसके बाद आरोपियों ने पेट्रोल छिड़ककर अनीता को आग लगा दी। घटना का वीडियो भी आज सामने आया है।