ठाकुरबाड़ी परिसर राम जानकी मंदिर से निकली भव्य कलश यात्रा 151 महिलाओं ने परमान नदी से जल भर कर कल 1,008 दीए

अररिया (बिहार) ◆अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रविवार को शहर के सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी परिसर स्थित राम जानकी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस कलश यात्रा में 151 महिलाओं ने बाबा जी कुटिया स्थित परमान नदी से कलश में जल भरकर, कलश शोभयात्रा निकाली। नगर के पचकोड़ी चौक, महिला कॉलेज,आश्रम
चौक, एडीबी चौक, नवरत्न चौक, चांदनी चौक, दुर्गाबाज़ार से भ्रमण करते हुए सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी मंदिर पहुंची। अखंड रामायण पाठ का प्रारम्भ किया गया ।इस शोभा यात्रा में मंदिर कमेटी के प्रदीप तिवारी, पंडित कृष्ण कांत तिवारी, अमर वर्मा, बलराम भगत, बमशंकर भगत, संजय ठाकुर, विशाल,नवीन, सिधु, अंकित, रंजन, राधा, निभा, रिंकी, प्रियंका आदि राम भक्तों ने भाग लिया। सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी के कार्यकर्ता प्रदीप तिवारी ने बताया कि अयोध्या राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के मौके पर रविवार से सार्वजनिक ठाकुरबाड़ी में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं। इसकी शुरुआत रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ हो चुकी है। कलश यात्रा के बाद फिर 24 घंटे के लिए मानस पाठ का आयोजन किया जा रहा है।दूसरे दिन 22 जनवरी को श्री राम जानकी माता की पूजा अर्चना की जाएगी। 12 बजे से प्रसाद वितरण किया जाएगा। मंदिर को रंगोली स्थानीय लोगों के द्वारा सजाया जाएगा और देर शाम 1008 दिए मंदिर कमेटी के द्वारा जलाए जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ शहर के बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर से भी महिलाओं के द्वारा भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। जो शहर के विभिन्न मार्ग होते हुए फिर बस स्टैंड स्थित शिव मंदिर पहुंची, इस कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार