अररिया (बिहार) ◆पूर्णिया से जदयू सांसद संतोष कुशवाहा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को फ्लॉप बताया है। जनसभा के दौरान सीएम नीतीश कुमार पर किए गए तंज को लेकर भी सांसद ने राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि देश चुटकुले से नहीं चलता। उसे चलाने के लिए समझदारी और परिपक्वता चाहिए जो राहुल गांधी में नहीं। राहुल गांधी कांग्रेस के बड़े नेता हैं, उन्हें राजनीति में संजीदा होना चाहिए और गंभीर बातें करनी चाहिए।
सांसद संतोष कुशवाहा ने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा को लेकर आयोजित जनसभा के दौरान राहुल गांधी ने जिस तरीके से चुटकुले के जरिए सीएम नीतीश कुमार पर अनर्गल टिप्पणी की है। वो राहुल गांधी जैसे बड़े नेता के मुंह से
शोभा नही देती। राहुल गांधी को मालूम होना चाहिए कि देश चुटकुले से नहीं चलता है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
जिला,ब्यूरो चीफ, पूर्णिया ,बिहार