प्रेमपुरा (राजस्थान) ◆ लालसोट उपखंड के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय प्रेमपुरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी वार्षिकोत्सव, प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह मनाया गया। जिसमें बच्चों को मोटिवेशन करते हुए सुखराम बारवाल जिला अध्यक्ष ने कहा कि जीवन में एक बिंदु लक्ष्य निर्धारित होना अनिवार्य है। जिससे सफलता की कुंजी प्राप्त करने में आसानी रहती है। बच्चों को हमेशा खेलों में भी प्रतिभा निभानी चाहिए और बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। बच्चों ने देशभक्ति गानों पर डांस किया एवं बाल विवाह दहेज प्रथा जैसी कुरुतियों पर भी पूर्णतः रोक लगाने को भी कहा। इस मौके पर राष्ट्रीय जन समर्थन पार्टी के जिला अध्यक्ष सुखराम मीणा बारवाल प्रेमपुरा, ब्लॉक अधिकारी अभिनंदन त्रिवेदी, प्रधानाध्यापक प्रकाश शर्मा, चैनपुरा प्रधानाध्यापक सीताराम साहू, शंभू लाल गोकलपुर, बद्री बारवाल, सांवलराम, मोहनलाल सुमेर सिंह, स्वामी, अध्यापिका ममता, किरोड़ी अन्य कहीं ग्रामीण लोग एवं भामाशाह उपस्थित रहे।