पुलिस ने देसी कट्टा के साथ 3 को किया गिरफ्तार अपराध को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे, गश्ती के दौरान बाइक से पकड़ाए

अररिया (बिहार) ◆अररिया के कुआरी ओपी पुलिस ने किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपी को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि चार फरवरी को कुआरी ओपी अध्यक्ष रोशन कुमार को गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि तीन व्यक्ति ब्लू रंग की मोटरसाइकिल पर देसी कट्टा लेकर लूटपाट करने के इरादे से सिकटी से कुआरी की तरफ आ रहे हैं ।सूचना मिलते ही तुरंत सत्यापन और आवश्यक कार्रवाई के लिए कुआरी ओपीध्यक्ष रौशन कुमार दल बल के साथ निकल पड़े। जैसे ही वह बकरा नदी के पुल के पश्चिम छोड़ पर पहुंचे तभी एक
मोटरसाइकिल पर तीन व्यक्ति पुलिस को आता
देख पीछे मुड़कर भगाने का प्रयास करने लगे। ओपीध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में कुआरी पुलिस ने दलबल के साथ घेरा डालकर उन्हें पकड़ लिया।जांच के क्रम में उनके पास से एक देसी कट्टा, तीन स्मार्टफोन और एक हीरो होंडा मोटरसाइकिल बरामद किया है। अररिया एसपी
अमित रंजन ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्तियों का नाम क्रमशः सोबराती उर्फ गुटुर जो सिकटी थाना क्षेत्र के कटवा वार्ड संख्या तीन का निवासी है। प्रदीप कुमार मंडल उर्फ कृष्ण कुमार जो
सिकटी थाना क्षेत्र के खोरागाछी का निवासी है
और मोहम्मद अली जो सिकटी थाना क्षेत्र के बोकन्तरि का निवासी है।इन तीनों के खिलाफ कुआरी ओपी में कांड दर्ज कर इन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। एसपी अमित रंजन ने बताया कि इस गिरफ्तारी टीम में कुआरी ओपी अध्यक्ष रोशन कुमार के नेतृत्व में सअनि पंकज कुमार शर्मा तथा सशस्त्र बल सम्मिलित रहे।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार