अररिया नगर थाना में मनीष कुमार रजक ने दिया योगदान

अररिया (बिहार) ◆ अररिया नगर थाना में नए थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक ने रविवार को योगदान दिया। उसके बाद थाना के सभी पुलिस पदाधिकारी ने नए थानाध्यक्ष से मिलकर अपना परिचय दिया। वहीं निवर्तमान थानाध्यक्ष का तबादला किशनगंज जिला किया गया है। दरअसल आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर जिले के कई दर्जन पुलिस पदाधिकारी का तबादला दूसरे जिला कर दिया गया है। जबकि दूसरे जिले के पुलिस पदाधिकारी अररिया पुलिस लाइन में योगदान दिया है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
जिला,ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार