नवाचार सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज मेंएसपीएन आरईसी आइडिया फेस्टिवल आयोजित नवाचार व स्टार्टअप को मिला मंच, प्रतिभाओं ने दिखाया दम

अररिया (बिहार) ◆सिमराहा इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को एसपीएनआरईसी बिहार आइडिया फेस्टिवल 2025 का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला उद्योग केंद्र अररिया के सहयोग से आयोजित की गई।जिसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में नवाचार और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देना था। इसका का उद्घाटन उप विकास आयुक्त डीडीसी रोज़ी कुमारी ने किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. असीम कुमार ठाकुर सहित कई विशिष्ट अतिथिगण उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक अररिया व विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने भाग लिया और अपने नवाचारी विचारों को प्रस्तुत किया। छात्रों द्वारा प्रस्तुत इनोवेटिव आइडिया न केवल तकनीकी दृष्टि से महत्वपूर्ण थे। बल्कि उनमें सामाजिक समस्याओं के समाधान की झलक भी देखने को मिली। जिला उद्योग केंद्र, अररिया के महाप्रबंधक कृष्ण कुमार भारती ने विशेष सत्र में छात्रों को उद्यमिता और स्टार्टअप के प्रति जागरूक किया तथा उन्हें ऐसे आयोजनों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। स्टार्टअप सेल के प्रभारी डॉ. रितेश कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सभी प्रतिभागियों, शिक्षकों एवं सहयोगी संस्थानों को दिया।कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार आइडिया फेस्टिवल2025 ने अररिया के युवाओं को एक नया मंच दिया, जहाँ उन्होंने अपने विचारों को साझा कर नवाचार और उद्यमिता की दिशा में एक सार्थक कदम बढ़ाया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
असिस्टेंट स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार