अररिया (बिहार) ◆पलासी थाना क्षेत्र के मालद्वार गांव में मंगलवार को जमीन विवाद को लेकर हुई मारपीट में अशोक साह गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना 3 फरवरी 2026 को दोपहर करीब एक बजे की बताई जा रही है।पीड़ित के चाचा रामकृष्ण साह ने बताया कि कुछ लोग बास की कटाई कर रहे थे। जब इसका विरोध किया गया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद लाठी, लोहे की रॉड और धारदार हथियार से हमला कर दिया गया।हमले में अशोक साह के नाक और मुंह पर गंभीर चोटें आई हैं। बीच-बचाव करने आई महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। इस घटना में कई अन्य लोग भी घायल हुए हैं।घायलों को इलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित पक्ष की ओर से एफआईआर दर्ज कराई गई है।पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।