पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया शहर के रामबाग इलाके में देर शाम अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। आज रामबाग चौक के पास बुलेट बाइक में अचानक आग लग गई। घटना के समय इलाके में पहले से ही भीषण जाम लगा हुआ था, जिससे हालात और बेकाबू हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।बाइक से अचानक धुआं निकलता देख आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। देखते ही देखते आग की लपटें उठने लगीं। पास खड़े लोग डर के मारे इधर-उधर भागने लगे और के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने कुछ देर सूझबूझ दिखाते हुए पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की। कुछ ही देर में स्थानीय लोगों की मदद से आग को पूरी तरह बुझा लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।स्थानीय दीपक कुमार ने बताया कि घटना के दौरान रामबाग चौक पर सैकड़ों वाहन जाम में फंसे हुए थे। बाइक में आग लगने के बाद जाम और भी लंबा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद ट्रैफिक को नियंत्रित किया और धीरे-धीरे जाम हटवाया, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।सदर थाना अध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि रामबाग इलाके में एक बुलेट बाइक में आग लगने की सूचना मिली थी।स्थानीय लोगों की मदद से आग को बुझा दिया गया है। इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है, हालांकि आशंका जताई जा रही है कि तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण बाइक में आग लगी होगी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,पूर्णिया,बिहार