अररिया (बिहार) ◆अररिया जिले के पलासी थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ और शराब से जुड़े मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पलासी थाना क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर पु०अनि रोशन कुमार सिंह के नेतृत्व में डायल 112 की पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर छापेमारी की।पुलिस को देखते ही जुआ खेल रहे लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस की तत्परता से दो आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया, जबकि अन्य लोग संकरी गलियों का फायदा उठाकर फरार हो गए।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इस प्रकार है: मो. सहजाद (उम्र लगभग 40 वर्ष), पिता मो. मंजर आलम, निवासी सुखसेना वार्ड संख्या 05 मो. अशरफ (उम्र लगभग 42 वर्ष), पिता मो. कमाल, निवासी पलासी वार्ड संख्या 04 दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर थाना लाया गया और आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी क्रम में पुलिस ने शराब के एक अलग मामले में भी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मोहनिया वार्ड नंबर 03 निवासी मो. पिंटू उर्फ फिरदोष (उम्र 24 वर्ष) के रूप में हुई है। उसे बिहार मध्य निषेध उत्पाद अधिनियम एवं धारा 303(2)/317(2) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि जिले में अवैध जुआ, शराब और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे ऐसी गतिविधियों की सूचना पुलिस को दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।
अररिया जिले के पलासी थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए जुआ और शराब से जुड़े मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया
2/09/2026 06:11:00 pm