पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 4 NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

अररिया (बिहार) ◆पलासी थाना क्षेत्र में पुलिस ने अलग-अलग मामलों में फरार चल रहे 4 NBW (गैर-जमानती वारंट) वारंटियों को गिरफ्तार किया है। थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।पुलिस के अनुसार GR 2522/2018 मामले में तीन वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इनमें बीरेंद्र यादव (48 वर्ष) पंचानंद यादव (42 वर्ष)
प्रकाश यादव तीनों के पिता स्वर्गीय फेंटू यादव हैं और ये वार्ड संख्या 07, बनगामा के निवासी बताए गए हैं।वहीं एक अन्य मामले NBW 2179/2024 में पुलिस ने चौथे वारंटी सुशील यादव उर्फ गुलटेन यादव, निवासी वार्ड संख्या 04, कनखुदिया को भी गिरफ्तार किया।थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि सभी गिरफ्तार वारंटियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने को लेकर सख्ती का संदेश गया है।