अररिया (बिहार) ◆पलासी थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए डकैता गांव में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में नेपाली शराब बरामद की है। इस दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरा मौके से फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार पलासी थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक विजय कुमार यादव के आवेदन देकर बताया कि 08 मार्च को दोपहर 2:30 बजे पुलिस टीम क्षेत्र में संध्या गश्ती, वाहन जांच और अवैध शराब की बरामदगी के लिए निकली थी। गश्ती के दौरान धर्मगंज में सूचना मिली कि डकैता वार्ड संख्या 13 निवासी बालदेव मंडल और उसका पुत्र सतीश कुमार मंडल नेपाल से शराब लाकर बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने थानाध्यक्ष को जानकारी देते हुए छापेमारी के लिए डकैता गांव की ओर प्रस्थान किया। शाम करीब 4:10 बजे पुलिस जब आरोपी के घर पहुंची तो दो लोग घर से निकलकर भागने लगे। पुलिस बल की मदद से सतीश कुमार मंडल (30 वर्ष) को पकड़ लिया गया, जबकि उसका पिता बालदेव मंडल फरार हो गया। बाद में पुलिस दबिस के बलदेव मंडल को भी गिरफ्तार किया गया।इसके बाद पुलिस ने घर की तलाशी ली। तलाशी के दौरान निर्माणाधीन घर के बाथरूम से चार प्लास्टिक बोरा में रखी नेपाली रेशम लीची शराब बरामद की गई।पुलिस ने कुल 209 बोतल शराब बरामद की, जिसकी कुल मात्रा 62.700 लीटर बताई गई है। बरामद शराब को जब्त कर थाना लाया गया और मालखाना में सुरक्षित रखा गया।गिरफ्तार तस्कर पिता एवं पुत्र को न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया।