अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक 23 अप्रैल 2026 को बिहार प्रांतीय खेतिहर मजदूर यूनियन प्रखंड फारबिसगंज का स्थापना सम्मेलन औराही पुरब में साथी नकुल पासवान के दरवाजे पर साथी सत्यनारायण रिषि देव और सायद अली का संयुक्त अध्यक्षता में आयोजित किया गया। सम्मेलन में सर्वप्रथम यूनियन का झंडा तुलन कर शहीद बेदी पर पुष्प अर्पित किया गया। सम्मेलन का उद्घाटन यूनियन के जिला संरक्षक राम विनय राय के द्वारा किया गया। उन्होंने सम्मेलन में उपस्थित साथीयों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विधिवत सम्मेलन का उद्घाटन किया। सम्मेलन का संचालन प्रमोद सिंह यादव ने किया। सम्मेलन में विगत दिनों हुए यूनियन का कार्य जो फारबिसगंज प्रखंड के अंतर्गत किया गया है पर यूनियन के प्रखंड संयोजक नकुल पासवान ने अपने कार्य प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर चर्चा किया गया और सर्व सम्मति से प्रतिवेदन पास किया गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 30 सदस्य प्रतिनिधि जिला सम्मेलन के लिए चुना गया। सम्मेलन में सर्वसम्मति से 16 सदस्य प्रखंड कमिटी का गठन करने का निर्णय लिया गया। नकुल पासवान, ज्ञानदेव पासवान,अंगद ततमा,रनीया देवी, कल्पना देवी, सीता देवी, सत्यनारायण रिषि देव,इंदल पासवान, मुर्शिदा खातुन, विनोद पासवान,टिमहु रिषि देव, दिनेश पासवान,हिरानंद पासवान, मीना देवी,गंगीया देवी सायद अली कमिटी के सदस्य चुने गये। नकुल पासवान अध्यक्ष, इंदल पासवान और दिनेश पासवान उपाध्यक्ष, ज्ञानदेव पासवान सचिव, सत्यनारायण रिषि देव और गंगीया देवी संयुक्त सचिव,अंगद ततमा कोषाध्यक्ष सर्व सम्मति से चुने गए। सम्मेलन का समापन यूनियन के जिला संयोजक अजित पासवान ने किया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार