अररिया, दिनांक 23 अप्रैल 2026जिलाधिकारी के आदेश पर गरमा फसल बीज वितरण की प्रक्रिया को पारदर्शी एवं दुरुस्त करने हेतु कराई गई जांच

अररिया (बिहार) ◆जिला पदाधिकारी अररिया श्री विनोद दूहन द्वारा गरमा फसल के लिए किसानों के बीच बीज वितरण कार्य को पारदर्शी एवं सुचारू बनाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रखण्डों में स्थित अधिकृत विक्रेता एजेंसियों के दुकानों की जांच कराई गई।ये दुकानें है-अररिया प्रखण्ड अंतर्गत ई-किसान भवन, फारबिसगंज प्रखण्ड में मे० नवनीत ट्रेडिंग, अम्हारा तथा मे० संतोष फर्टिलाइजर, शाहबाजपुर।

रानीगंज प्रखण्ड में मे० पलक खाद बीज भंडार तथा मे० रवि ट्रेडिंग। नरपतगंज प्रखण्ड में मे० माँ शीतला ट्रेडिंग, चकरदाहा एवं मे0 गौतम गंभीर, मिर्जापुर।जोकीहाट प्रखण्ड में मे० एग्रीकल्चर सेंटर एवं मे० चाँद खाद बीज भंडार, हरवा चौक। 
पलासी प्रखण्ड में मे० रवि एग्रो सेंटर एवं मे० नईम फर्टिलाइजर, सोहन्दर हाट।

भरगामा प्रखण्ड में मे० निक्की फर्टिलाइजर, बीरनगर पूरब  सिकटी प्रखण्ड में मे० निर्मेघ एग्रो, भुतहा चौक एवं कुर्साकांटा प्रखण्ड में मे० मनीष खाद बीज भंडार।बीज वितरण कार्य में किसी प्रकार की अनियमितता न हो, इसे ध्यान में रखते हुए जिले के विभिन्न जिलास्तरीय पदाधिकारियों को जाँच हेतु प्रतिनियुक्त किया गया था। इन पदाधिकारियों को निर्धारित विक्रेता एजेंसियों के दुकानों पर पहुंचकर वितरण प्रक्रिया की जांच कर अनिवार्य रूप से आज ही अपना जांच प्रतिवेदन उपलब्ध करने का सख्त निर्देश दिया गया है।जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि बीज वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। किसानों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय पर अधिकृत विक्रेताओं से ही बीज प्राप्त करें तथा किसी भी प्रकार की शिकायत होने पर तत्काल संबंधित प्रखंड कार्यालय को सूचित करें।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार