बाबा साहब अम्बेडकर की जयंती पर जन जागरण शक्ति संगठन और नगर परिषद सफाई कर्मी संघ के मजदूरों ने निकाली रैली उठेंगे भारत के वास्ते बाबा साहब अम्बेडकर के रास्ते लिया संकल्प

अररिया (बिहार) ◆अररिया दिनांक 14 अप्रैल 2026 I  अम्बेडकर जयंती के मौके पर जन जागरण शक्ति संगठन ( जे जे एस एस )और अररिया नगर परिषद सफाई कर्मी संघ  से जुड़े श्रमिकों ने अररिया शहर में रैली निकाली  । रैली अररिया कॉलेज से निकल कर बस स्टैंड पहुंची जहां सफाई कर्मी संघ के मजदूर रैली में शामिल हुए।  बस स्टैंड होते हुए रैली अनुमंडल कार्यालय के समीप स्थित अंबेडकर मूर्ति पहुंची जहां रैली में शामिल सैकड़ों लोगों ने श्रद्धा सुमन भेंट किया ।  "शिक्षित हो संगठित हो संघर्ष करो", "ना हिन्दू  ना मुसलमान सबको बराबरी और सम्मान"  के नारे से शहर गुंजायमान होता रहा ।  बाबा साहेब के जीवन और उसके आदर्शों  पर बने गीत भी जोर शोर से बजाय गए ।  रैली में जुट लोगों में बहुत उत्साह देखने को मिला । 

जे जे एस एस के सचिव आशीष रंजन ने कहा कि अम्बेडकर का जाति उन्मूलन का सपना अधूरा है , आज  भी जाति फ्लधर्म के नाम पर लोग बनते हुए हैं। आज श्रमिकों को  बांटने वाली साम्प्रदायिकता सर चढ़ कर बोल रही है । ऐसे में अम्बेडकर  इन बुराइयों से लड़ने की प्रेरणा देते हैं और रास्ता दिखाते हैं ।  यह कम लोग जानते हैं कि बाबा साहब अम्बेडकर आजादी से पहले श्रम मंत्री बने और उन्होंने श्रमिकों की स्थितियों को बेहतर करने के लिए कई श्रम के कानून बनाने में भूमिका निभाई थी जिसमें न्यूनतम मजदूरी कानून, समान काम के लिए समान वेतन , काम के घंटे कम करना प्रमुख हैं संगठन की मांडवी देवी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अम्बेडकर के विचार की ताकत वंचित समाज समझने लगा है और इसलिए उनकी जयंती पूरे देश में बड़े पैमाने पर मनाई जाती है । खतरा यह है कि हम सिर्फ उनकी बात ना करें बल्कि उन्होंने जिस बराबरी के समाज की हिमायत की थी उसको साकार करने के लिए संघर्ष करें । संकल्प लें कि हम उठेंगे भारत के वास्ते , अंबेडकर के रास्ते ! हमे याद रखना होगा कि महिलाओं को अधिकार दिलाने के लिए अंबेडकर ने बहुत काम किया, यहां तक कि उन्होंने हिंदू कोड बिल के लिए मंत्री पद से इस्तीफा तक दे दिया। रैली को मुनाजिर,  सब्यसाची सेन, एडवोकेट  नवाज हसन, रमीज रेजा, मुनाजिर,  सहित शहर के कई गणमान्य व्यक्ति ने संबोधित किया । रैली को सफल बनाने में रणजीत पासवान, अभिषेक पासवान, वदूद आलम,  संतोष मल्लिक, सोनू मल्लिक, रंजय पासवान, पवन कुमार राम, ब्रह्मानंद ऋषिदेव और ज्योति कुमारी की अहम भूमिका रही ।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार