नानु बाबा के सारथी का पत्नी का हुआ निधन-नानु बाबा घाट पर पहुंच कर परिजनों को दिया संतावना

अररिया (बिहार) ◆ मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा के सारथी मायानंद पासवान का पत्नी 70 वर्षीय लीला देवी का निधन हो गया।वह अंतिम सांस अपने निज निवास गोढी चौक पर ली।वह लंबे समय से बिमार चल रही थी।लीला देवी के निधन पर मंगलवार को मां खड्गेश्वरी महाकाली के साधक नानु बाबा ने श्मशान घाट पर पहुंचकर परिजनों को संतावना दिया।वही नानू बाबा ने बताया कि मायानंद पासवान की पत्नी लीला देवी मां खड्गेश्वरी महाकाली के परम भक्त थी।वह काफी सांत स्वभाव की थी।जिस कारण बस्ती के लोग लोग उनसे मार्गदर्शन प्राप्त करते थे।उसके पति मायानंद पासवान 70 के दशक से मेरा सारथी का कार्य करते आ रहा है। लीला देवी के निधन पर पुत्र संजय पासवान, गजानंद पासवान, शिवानंद पासवान, जीवन पासवान, मनोज मिश्रा, शेरू, चंदेश्वर पासवान, उमेश पासवान, सुरेंद्र पासवान, शंकर मालाकार, हीरा आदि ने शोक व्यक्त किया है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार