अररिया (बिहार) ◆बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी शिक्षा योजना के तहत रविवार का दिन अररिया जिले के लिए ऐतिहासिक साबित हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वर्चुअल माध्यम से जिले के 9 प्रखंडों में स्थापित मॉडल स्कूलों का उद्घाटन किया। इस पहल को ग्रामीण क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण, आधुनिक और प्रतिस्पर्धी शिक्षा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।उद्घाटन के बाद जिले के सभी मॉडल स्कूलों में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय परिसरों में आयोजित समारोह में शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं, अभिभावकों तथा स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि मॉडल स्कूलों की शुरुआत से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को अब बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाएं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिलेगा।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने शिक्षकों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शिक्षण कार्य करने की अपील की। वहीं विद्यार्थियों को अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, जिले और राज्य का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (डीपीओ) एसएसए प्रवीण कुमार ने बताया कि अररिया जिले में कुल 12 मॉडल स्कूल स्थापित किए गए हैं। इनमें से 9 मॉडल स्कूलों का उद्घाटन रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा वर्चुअल माध्यम से किया गया, जबकि शेष 3 मॉडल स्कूलों का चयन हाल ही में हुआ है।डीपीओ ने जानकारी दी कि बाकी तीन विद्यालयों में अभी आधारभूत सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों को पूरा करने का कार्य चल रहा है। सभी व्यवस्थाएं पूरी होते ही इन विद्यालयों का भी औपचारिक उद्घाटन कर नियमित रूप से संचालन शुरू कर दिया जाएगा।जिले के नौ अलग-अलग प्रखंडों में शुरू हुए इन मॉडल स्कूलों से