दिघली पंचायत के लाभुकों ने लगाया नाम हटाने का आरोप, आवास योजना का लाभ दिलाने की मांग

अररिया (बिहार) ◆अररिया l प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची से नाम हटाए जाने का आरोप लगाते हुए पलासी प्रखंड की दिघली पंचायत के वार्ड संख्या 10 और 11 के दर्जनों लाभुकों ने डीआरडीए पहुंचकर डीडीसी के नाम आवेदन सौंपा है।आवेदन के माध्यम से लाभुकों ने मामले की जांच कराते हुए उन्हें योजना का लाभ दिलाने की मांग की है।
डीडीसी के नाम दिए गए आवेदन में लाभुकों ने आरोप लगाया
है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि, आवास सहायक और वार्ड
सदस्य सहित अन्य लोगों के कारण उनका नाम प्रधानमंत्री
आवास योजना ग्रामीण की प्रतीक्षा सूची से हटा दिया गया है।
लाभुकों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच
कराने और पात्र लोगों का नाम सूची में शामिल कर आवास
योजना का लाभ उपलब्ध कराने की मांग की है। आवेदन देने
वालों में मनोज कुमार यादव, पम्पों कुमारी, अनीता देवी व
अन्य शामिल हैं। वहीं, फारबिसगंज प्रखंड के मिर्जापुर वार्ड
संख्या 10 के संतोष मेहता और अमित मेहता ने भी प्रतीक्षा
सूची में नाम नहीं होने की शिकायत की है। उन्होंने भी संबंधित
अधिकारियों से मामले की जांच कर पात्र लाभुकों को योजना
का लाभ दिलाने की मांग की है।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार