अररिया (बिहार) ◆अररिया जिला में दुर्गा पूजा के अवसर पर , जिला के विभिन्न पूजा पंडालों में जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रेन जागरण कल्याण भारती एवं जिला प्रशासन अररिया के सयुक्त तत्वाधान में बाल विवाह ,मानव तस्करी, बाल तस्करी, बाल श्रम , बाल नशा और बच्चों के शोषण के खिलाफ जागरूकता अभियान अररिया जिला जागरण कल्याण भारती के दीपक कुमार पासवान,सोनु कुमार , दीपेश कुमार पासवान , अंकुश कुमार यादव ,मो रिजवान ,विक्रम कुमार साह एवं सगमलाल पासवान ने अहम् भूमिका निभाई |
इसका उद्देश्य *मानव तस्करी, लड़कियों और बच्चों की तस्करी बाल श्रम बाल नशा और बच्चों के शोषण/दुर्व्यवहार के खिलाफ जागरूकता फैलाना था।संजय कुमार अध्यक्ष जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज ने प्रेस को बताया कि धार्मिक स्थल पर अधिक भीड़ होने के कारण बच्चे के गुमशुदा होने का खतरा अधिक होता है , सर्तकता , जागरूकता से बच्चों को तस्करी होने से बचाया जा सकता है , पीड़ितों की पहचान, बाल श्रम की रोकथाम, शोषण से बच्चों की सुरक्षा और महिलाओं या बच्चों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि को देखने पर 1098/112/181 पर तुरंत अधिकारियों या पुलिस को सूचित करने के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। लोगों के बीच पर्चे (पैम्फलेट) बांटे गए और आपातकालीन हेल्पलाइन 1098/181/112 नंबरों का भी प्रचार-प्रसार किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम को स्थानीय जनता से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। उन्होंने ऐसे अपराधों को रोकनेके लिए पंचायत के मुखिया , जनप्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण भूमिका है ।महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा में पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया।
रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार