अररिया की ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने की पहल, जिला स्तरीय बैठक में बनी रणनीति

अररिया (बिहार) ◆अररिया, 30 अक्टूबर 2026
बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत के निर्माण को लेकर जिला स्तरीय समन्वय, परामर्श एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित, जिले की ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने का लक्ष्य 
बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति के विरुद्ध उन्मूलन तथा जिले की ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने के उद्देश्य से डीआरडीए सभागार, समाहरणालय परिसर, अररिया में जिला स्तरीय समन्वय, परामर्श एवं उन्मुखीकरण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान बाल विवाह मुक्त ग्राम पंचायत (Child Marriage Free Gram Panchayat – CMFGP) की अवधारणा, बाल विवाह की रोकथाम में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका, सामुदायिक सहभागिता, विभागीय समन्वय एवं पंचायत स्तर पर प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।इस अवसर पर उपस्थित सभी विभिन्न पंचायतों माननीय मुखिया ने अपने-अपने ग्राम पंचायत को बाल विवाह मुक्त बनाने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाने तथा इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयास करने हेतु प्रेरित किया गया। साथ ही पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता बढ़ाने, सामुदायिक निगरानी को मजबूत करने तथा विभिन्न विभागों के आपसी समन्वय से बाल विवाह की रोकथाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में जिला जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आसीडीएस), पुलिस उपाधीक्षक, सहायक निदेशक बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर के रूप में बंकू बिहारी सरकार, सैफ उर रहमान, पियूष जी, सभी यूनिसेफ के राज्य प्रतिनिधि के रूप में शामिल हुए। महिला एवं बाल विकास निगम अररिया की ओर से जिला परियोजना प्रबंधक, जिला मिशन समन्वयक, जेंडर स्पेशलिस्ट  सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे।जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों के माननीय मुखिया द्वारा भी  बैठक में भाग लिया साथ ही बाल विवाह रोकथाम पर कार्य कर रहे विभिन्न एनजीओ ने भी भाग लिया।बैठक का मुख्य उद्देश्य विभिन्न विभागों, पंचायत प्रतिनिधियों एवं सहयोगी संस्थाओं के सामूहिक प्रयास से बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में प्रभावी पहल करना तथा जिले की ग्राम पंचायतों को बाल विवाह मुक्त बनाने के लक्ष्य को साकार करना रहा।अंत में सभी ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने हेतु शपथ भी लिया। नशा है नाश की जड़, इसे उखाड़ो जीवन से हर पल।एक स्वस्थ जीवन, एक खुशहाल परिवार, यही है नशामुक्त बिहार।जिला प्रशासन अररिया