अररिया में INDIA गठबंधन का ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च, लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा की उठाई आवाज

अररिया (बिहार) ◆अररिया, 08 अक्टूबर 2026।
लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा तथा निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग को लेकर आज INDIA गठबंधन, अररिया के आह्वान पर “वोट बचाओ–देश बचाओ” मार्च का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम INDIA गठबंधन के सभी घटक दलों के जिला अध्यक्षों के संयुक्त नेतृत्व में आयोजित हुआ। सभी जिला अध्यक्षों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का नेतृत्व किया और लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के लिए अपनी सामूहिक आवाज बुलंद की। मार्च में हजारों की संख्या में आम नागरिक, गठबंधन के नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
मार्च नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम से प्रारंभ होकर चांदनी चौक पहुंचा, जहां INDIA गठबंधन के सभी जिला अध्यक्षों एवं नेताओं की मौजूदगी में पुतला दहन किया गया। इस दौरान लोकतंत्र, संविधान एवं मताधिकार की रक्षा के लिए जोरदार नारेबाजी की गई कार्यक्रम में अररिया विधायक अबिदुर रहमान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मासूम रेज़ा, VIP जिला अध्यक्ष श्यामानंद सिंह निषाद, CPI नेता नौशाद आलम तथा RJD जिलाध्यक्ष अवियांश आनंद सहित INDIA गठबंधन के विभिन्न दलों के प्रमुख नेता शामिल हुए।नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का वोट उसकी सबसे बड़ी ताकत और सरकार चुनने का मौलिक अधिकार है। मतदाता सूची एवं निर्वाचन प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं विश्वसनीय तरीके से समाधान होना चाहिए। किसी भी पात्र नागरिक को उसके मताधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए।चांदनी चौक पर पुतला दहन के दौरान “वोट बचाओ–देश बचाओ”, “लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। हजारों लोगों की भागीदारी ने INDIA गठबंधन की एकजुटता और लोकतंत्र के प्रति प्रतिबद्धता का मजबूत संदेश दिया।कार्यक्रम के उपरांत INDIA गठबंधन, अररिया की ओर से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम जिला पदाधिकारी, अररिया के माध्यम से ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े गंभीर सवालों की निष्पक्ष जांच, मतदाता सूची में पूर्ण पारदर्शिता तथा लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई।इस अवसर पर भाकपा (माले) के रामविलास यादव, इंद्रानंद पासवान, शंभू ऋषिदेव, मोहनदर चौपाल एवं आनंदी राम, CPI के गिरानंद पासवान, नौशाद आलम, मोहम्मद वदूद, अशोक श्रीवास्तव, अभिषेक पासवान, राम विनय राय, चंद्रशेखर एवं अजीत पवन तथा कांग्रेस के सत्य नारायण मेहता, रहमत अली, सैफ अली खान, मुमताज सलाम, रामधारी यादव, बलकृष्ण यादव, सरोज सिंह, प्रशांत यादव, जे.डी. यादव, उमामंद मंडल, शेख तालिब, गुलशन आरा, अफसाना हसन एवं शशि भूषण झा, VIP के युवा जिला अध्यक्ष रणधीर कुमार निषाद, 51 सिकटी विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी हरि नारायण प्रमाणिक, VIP जिला आईटी सेल के जितेंद्र बहरदार एवं युवा प्रखंड अध्यक्ष सिकटी अभिषेक कुमार मंडल सहित INDIA गठबंधन के अनेक नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टिंग
विकाश कुमार सिंह,अररिया,बिहार