बाल विवाह मुक्त अररिया बनाने की मुहिम तेज, स्कूलों में बच्चों को बताए गए सुरक्षा और अधिकारों के पाठ

अररिया (बिहार) ◆जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज जस्ट राईट फार चिल्ड्रन  एवं जिला प्रशासन अररिया के संयुक्त तत्वावधान में  फारबिसगंज प्रखंड क 100 दिवसीय विशेष बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत  उच्च माध्यमिक विद्यालय मधुबनी एवं +2 ली अकादमी फारबिसगंज में 
सुरक्षित बचपन , बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक करना तथा बाल संरक्षण के लिए सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देना ,  बच्चों की सुरक्षा, उनके अधिकारों, , बाल विवाह मुक्त भारत अभियान ,लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 तथा ऑनलाइन सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करने तथा उनके प्रति होने वाले अपराधों की रोकथाम के लिए जागरूकता और सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
विधालय में  POSH  ,A H T  U बच्चों के सुरक्षा को लेकर अतिमहत्वपूर्ण समिति है ,इस समिति को माननीय सुप्रीम कोर्ट एवं सरकार ने बच्चों की सुरक्षा जैसे बाल विवाह , बाल नशा , बाल श्रम , बाल यौनशोषण एवं बाल तस्करी को लेकर अतिमहत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है जागरण कल्याण भारती फारबिसगंज के टीम के द्वारा विधालय में उपस्थित छात्र छात्राओं, शिक्षक को बाल विवाह मुक्त अररिया जिला बनाने का शपथ भी दिलाया गया यह क्रार्यक्रम जिला पदाधिकारी अररिया एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया के मार्गदर्शन में किया जा रहा है