जयपुर (राजस्थान) ◆ कोरोना के चलते स्थगित छात्र संघ चुनाव 2 साल बाद सफलतापूर्वक सम्पन्न हो चुके हैं। सुबह 8 बजे से वोटिंग शुरू हुई, यह प्रक्रिया दोपहर 1 बजे तक चली। राजस्थान के लगभग 15 विश्वविद्यालय और 452 महाविद्यालय के मतदाताऔ ने भाग लिया। कल 27 अगस्त को इन मतो की गणना की जायेगी। मतगणना के दौरान पुलिस प्रशासन की और से सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए सैकड़ों पुलिसकर्मी उपस्थित रहेंगे। मतगणना के ठीक समय बाद जीते हुए प्रत्याशियो को शपथ दिलाई जायेगी। इस बार राजस्थान यूनिवर्सिटी में अध्यक्ष पद के लिए 6 उम्मीदवार मैदान में है। इनमें एबीवीपी के नरेंद्र यादव, एनएसयूआई की रितु बराला, निर्दलीय निर्मल चौधरी, निहारिका जोरवाल, प्रताप भानू मीणा औैर हितेश्वर बैरवा इस पद के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।
(रिपोर्टर - विष्णु कुमार मीना, राजस्थान)