बांका (बिहार) ◆ अड्डा सीधा करने के विवाद में तीन भाई व भतीजा ने मिलकर अपने छोटे भाई की हत्या कर दी। मामला टाउन थाना क्षेत्र के गुरमीबथान गांव का है। जहां महज एक खेत की मेढ़ के विवाद में अपने ही खून के प्यासे हो गए। जानकारी के मुताबिक वर्षा होने के बाद गुरमीबथान निवासी बिदी यादव अपने हिस्से की खेत में रोपनी कार्य में लगा हुआ था। रविवार की देर रात खेत में पानी जाने को लेकर वह अपने खेत गया था। इसी बीच उसके सगे भाई तनकु यादव, बसंत यादव व नरेश यादव व तनकु का बेटा कुमोद यादव आकर बिदी से खुद के खेत की मेढ़ को सीधा करने को कहा। बिदी ने भी रस्सी लाकर मेढ़ को सीधा कर माप कर उस पर मिट्टी भरना शुरू कर दिया। इसी बीच यह बात तीनों भाई व भतीजा को नागवार गुजरा। सभी मिलकर बिदी की खेत पर ही लाठी डंडे से पिटना शुरू कर दिया। बिदी कुछ दूर तक अपने जान के भरोसे भागा। लेकिन लाठी की चोट खाकर खेत में ही गिर गया। इसी बीच चारों लोगों ने बिदी के गले में रस्सी बांध कर खेत पर ही घसीटना शुरू कर दिया। जब बिदी को लोग घसीट रहे थे, इसी बीच उसका 14 साल का बेटा दिलीप भी आ गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने दिलीप की भी पिटाई कर दी। उसने घर जाकर अपने मां गुजरी देवी को जानकारी दिया। लेकिन तब तक दिलीप की जान जा चुकी थी। जब तक गुजरी कुछ समझ पाती। चारों ने मिलकर बिदी को उसके घर के आगे खाट लाकर लिटा दिया। आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दिया। मौके पर एसआइ अभिनंदन कुमार ने पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं इस मामले में थानाध्यक्ष शंभु यादव ने बताया कि घटना हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
(रिपोर्टर - दिलावर अंसारी, बिहार)