बांका (बिहार) ◆ मुख्यमंत्री के रुप में नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री के रुप में तेजस्वी यादव के शपथ ग्रहण के बाद राजद, कांग्रेस एवं वाम दलों ने जश्न मनाया है। बुधवार को शहर के गांधी चौक पर राजद, कांग्रेस, सीपीआई और सीपीएम कार्यकर्ताओं ने खुशी प्रकट किया। कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर खुद आतिशबाजी की। जबकि एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। राजद नेता जुम्मन शेख ने कहा कि नीतीश का फैसला बिहारहित में है। युवा जिलाध्यक्ष विशाल यादव, हीरा बाबू, सीपीआइ नेता आशीक सिद्दीकी, बिदेश्वरी पासवान, उमेश यादव, रहमत अंसारी, छोटू कुमार, मिठन यादव, गुड्डू यादव आदि मौजूद थे। इधर, जंग बहादुर सिंह कांपलेक्स में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में खुशी मनाया। मौके पर कांग्रेस के वरीय नेता महेश्वरी प्रसाद यादव, संजय झा, आशुतोष कुमार सिंह, सुबोध कुमार मिश्र, मोहम्मद समी हाशमी, दिवाकर यादव, मनीष घोष आदि मौजूद थे।
(रिपोर्टर : दिलावर अंसारी, बिहार)