अमरपुर (बिहार) ◆ डुमरामा गांव स्थित भट्टापोखर महादलित टोला में अज्ञात अपराधियों ने एक वृद्धा की गला में तेजधार हथियार से हमलाकर हत्या कर दी है। मृतका पौनी देवी (75) थी। आशंका है कि अपराधियों ने मंगलवार की देर रात ही वृद्धा की अपराधियों ने हत्या कर दी थी। सूचना मिलने पर बुधवार को दारोगा पवन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका सदर अस्पताल भेज दिया।
पुत्र दामोदर दास ने बताया कि वह भागलपुर में मजदूरी करता है। वहीं सपरिवार के साथ रहते हैं। घर में अकेली मां ही रहती थी। बुधवार को सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे। जहां मां के गले एवं चेहरे पर गहरे जख्म था। दबे स्वर में बताया कि गांव में कुछ लोगों के साथ उसका जमीन विवाद भी है। ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह गांव के कुछ लोगों की नजर वासूदेव दास के घर का दरवाजा खुला देखा। जब लगभग दस बजे दिन तक गांव के कुछ बच्चे उसके घर पहुंचा तो वृद्धा मृत पड़ी थी। घटना की सूचना दामोदर दास को दी गई। घटना को लेकर अन्य कई तरह की भी चर्चा है। मृतका के पुत्र ने हत्या के पीछे के कारणों को जमीन संबंधी विवाद ही बताया है। पुलिस ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया गया है। स्वजन के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा
(रिपोर्टर : दिलावर अंसारी, बिहार)