राजस्थान ◆ देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम पर राजस्थान सरकार द्वारा इस ग्रामीण खेल ओलंपिक का आयेाजन किया जा रहा है। राजस्थान सरकार का दावा है कि देश में पहली बार ग्रामवासियों के लिए खेलों का महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है।
उसका उद्देश्य इस आयोजन के माध्यम से गांव गांव में खेल सुविधाओं एवं आधारभूत ढांचे का विकास करना है, ताकि गांवों में खेलों को बढ़ावा दिया जा सके और अधिक से अधिक खिलाड़ी खेलों में आगे आ सकें।
साथियों, आपको जानकारी दे दें कि राजस्थान सरकार 29 अगस्त, 2022 से लेकर 5 अक्तूबर, 2022 तक इन खेलों का आयोजन करेगी। इन खेलों का आयोजन पंचायत स्तर पर 29 अगस्त से एक सितंबर तक, ब्लॉक स्तर पर 12 सितंबर से 15 सितंबर तक, जिला स्तर पर 22 सितंबर से 25 सितंबर तक एवं राज्य स्तर पर 2 अक्तूबर से 5 अक्तूबर तक किया जाएगा।
आपको जानकारी दे दें कि राजस्थान में कुल 33 जिले के 44,981 गावो मे इन खेलो का आयोजन किया जायेगा
दोस्तों, खास बात यह है कि राजस्थान सरकार ने इन खेलों में शिरकत करने के लिए किसी प्रकार की आयु सीमा (age limit) निर्धारित नहीं की है। इसका अर्थ यह है कि किसी भी आयु वर्ग का प्रतिभागी इन खेलों में हिस्सा ले सकता है। सरकार का दावा है कि करीब 30 लाख लोग इन ग्रामीण खेलों में शिरकत करेंगे।
(रिपोर्टर - विष्णु कुमार मीना, राजस्थान)
