जयपुर (राजस्थान) ◆ राजस्थान के उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर जारी अटकलों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने इस संबंध में कहा कि राजनीति में जो दिखता है वह होता नहीं। अक्टूबर सब साफ हो जाएगा कि कौन कांग्रेस का अगला अध्यक्ष होगा।
खबरों के अनुसार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सचिन पायलट ने कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर कहा कि किसी ने पहले भी कहा है कि राजनीति में जो नजर आता है वह होता नहीं, जो होता है वह दिखता नहीं। इसी कारण इंतजार कीजिए, सब सामने आएगा।
सचिन पायलट ने तो यहां तक बोल दिया कि पार्टी में चाहे वह हो या कोई और पार्टी का आदेश सबके लिए सर्वमान्य है। इस दौरान सचिन पायलट ने भारतीय जनता पार्टी पर भी महंगाई को लेकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार की ओर से अब तक एक आश्वासन देना भी ठीक नहीं समझा कि हम महंगाई को काबू करेंगे।
(रिपोर्टर - विष्णु कुमार मीना, राजस्थान)