अधीक्षक जालौर और सीओ जालौर ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। आरोपी को थाने में तलब किया गया है। खबर के मुताबिक दलित छात्र ने स्कूल के मटके से पानी क्या पिया, टीचर ने उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। पिटाई की वजह से लड़के के सिर की नस फट गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे जालोर से गुजरात रेफर कर दिया गया। लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
दलित लड़के को बेरहमी से पीटा -
पीड़ित लड़की के चाचा ने पुलिस को एक शिकायती पत्र देकर पूरी घटना बताई। लड़के के चाचा ने पुलिस को बताया कि उनका भतीजा इंद्र कुमार तीसरी क्लास में पढ़ता था। उसने गलती से मटके से पानी पी लिया, जिसके बाद टीचर छैलसिंह ने उसे जाति सूचक शब्द कहे। साथ ही उसके साथ मारपीट की। इस घटना में उसके दाहिने कान और आंख पर अंदरूनी चोट लग गई। कान में तेज दर्द होने के बाद उसने अपने पिता की दुकान पर जाकर पूरा मामला बताया। बच्चे को ज्यादा दर्द होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन आज उसने दम तोड़ दिया।
मटके से पानी पीते ही खौल गया टीचर का गुस्सा -
पीड़ित के चाचा का आरोप है कि टीचर छैलसिंह ने दुर्भावना से बच्चे को पीटा। अगर उसके साथ इस कदर मारपीट नहीं की जाती, तो उसकी जान नहीं जाती। साथ ही कहा गया है कि बच्चे का परिवार उसके इलाज में व्यस्त था, इसीलिए रिपोर्ट दर्ज कराने में देरी हुई है। सिर्फ दलित होने की वजह से मासूम की पिटाई की गई। दलित होकर मटके को हाथ लगाना टीचर को इतना नागवार गुजरा कि उसने पीट-पीटकर तीसरी क्लास के बच्चे की जान ले ली।