घर-घर पहुंचे एसएसबी के जवान:बांका में ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडा लगाने के लिए किया जागरूक

बांका (बिहार) ◆ बांका के बेलहर SSB जवानों ने गुरुवार को हर घर तिरंगा का वितरण किया। हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत एसएसबी जवानों ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में झंडा वितरण किया। एसएसबी 16 वीं वाहनी जमुई के कमांडेंट मनीष कुमार के निर्देश पर डी कंपनी बेलहर के सहायक कमांडेंट अंजन सरकार के नेतृत्व में हर घर तिरंगा कार्यक्रम खेत नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों के बीच बगधसवा, तरौना ,मलहातरी ,बस मात्ता, चिंगुलिया आदि गांवों में तिरंगे का वितरण किया गया। जिसमें ग्रामीण महिला पुरुष व बूढ़े बच्चे ने भाग लिया।

(रिपोर्टर : दिलावर अंसारी, बिहार)