बांका (बिहार) ◆ बहन से छेड़खानी का विरोध करने पर भाई को खंभे से बांधकर किया पिंटाई:पिड़ित युवक ने थाने से लगाई न्याय की गुहार। घटना बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के एक गांव में बहन से छेड़खानी का विरोध करना एक भाई को मंहगा पड़ गया।मामले की शिकायत करने गये भाई को दबंगो ने बिजली के खंभे से बांधकर पिंटाई कर दिया।मामले को लेकर पिड़ित युवक ने बताया कि उनकी बहन ट्युशन पढने बड़ी जानकीपुर गांव जा रही थी तभी बड़ी जानकीपुर गांव निवासी अमीत यादव,गुलाबी यादव अपने अन्य मित्रों के साथ मिलकर बहन के उपर भद्दी -भद्दी फब्तियां कसते हुए छेड़खानी करने लगा जिसकी शिकायत बहन ने घरवालों से किया।
पिड़ित ने बताया सुचना मिलने पर मैं बड़ी जानकीपुर गांव आरोपित के घर समझाने गया तो पच्चु यादव,विजय यादव,बुल्लो यादव अपने परिजनों के साथ मिलकर मुझे बिजली के खंभे से बांधकर पिटाई करने लगा।कुछ ग्रामीणों के सहयोग से मेरी जान बच गयी। घटना के बाद पिड़ित युवक का गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गये।दर्जनों की संख्या में ग्रामीण थाना परिसर पहुंचकर मामले की लिखित आवेदन देते हुए इंसाफ की गुहार लगाई।पुलिस ने बताया कि पिड़ित के द्वारा दिये गये आवेदन पर कार्यवाही किया जा रहा है।