किशनगंज (बिहार) ◆ किशनगंज जिला मुख्यालय स्थित 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल किशनगंज द्वारा 56 वां स्थापना दिवस नए स्थान ,फुलवारी ,लहरा चौक, स्थिर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । मिली जानकारी अनुसार बताते चलें प्रत्येक वर्ष की भाति इस वर्ष भी 12वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा स्थापना दिवस 01/04/2023 को मनाया जाता रहा है किंतु कुछ अपरिहार्य प्रशासनिक कारणों के कारण आज दिनांक 08.04.2023 को स्थापना दिवस मनाया गया। और सर्वप्रथम कमांडेंट सशस्त्र सीमा बल किशनगंज द्वारा मुख्य अतिथि के रुप में पधारे किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री एवं श्रीमती किरण सिंह की संदीक्षा अध्यक्षता में फुलवारी स्थित 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल द्वारा श्रीमती श्वेता रानी (श्रीमती श्रीकांत शास्त्री) को पुष्प गमला भेंट करने के पश्चात मुख्य अतिथि किशनगंज जिला पदाधिकारी श्री शास्त्री द्वारा दीप प्रज्वलित कर, केक काटकर एवं गुब्बारे को हवा में छोड़ने के साथ 56वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। एवं किशनगंज 12वीं वाहिनी के श्वान दस्ते के श्वान , बड्डी द्वारा मुख्य अतिथि महोदय को पुष्पगुच्छ भेंट किया गया।एवं किशनगंज 12 वीं वाहिनी कमांडेंट द्वारा कार्यक्रम के संदर्भ में अतिथियों के स्वागत संबोधन के दौरान SSB,सीमा बल के गौरवमयी इतिहास के बारे में लोगों को बताया एवं 12वीं वाहिनी के उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ में इस शुभ अवसर पर 12वीं वाहिनी के चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आर.आर. अंसारी द्वितीय कमान अधिकारी (चिकित्सा) को प्रोन्नति पर कमांडेंट (चिकित्सा ) के रैंक और पद से विभूषित किया गया ।साथ में स्थापना दिवस के अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया था जिसमें आरक्षी सामान्य-अमितेश कुमार, सुनील कुमार शर्मा द्वारा स्वागत गान, आरक्षी सामान्य (महिला) सूर्या एस.एन द्वारा केरल शास्त्रीय नृत्य, मिस अनन्या कुमारी द्वारा नृत्य आरक्षी,सामान्य (महिला) कुमारी छेत्री एवं महिला जवान साथियों द्वारा नेपाली समूह नृत्य, आरक्षी सामान्य- दिव्य ज्योति बोरा एवं जवान साथियों द्वारा बिहू ,असमिया लोकनृत्य ,आरक्षी सामान्य (महिला) प्रियंका नायक एवं महिला जवान साथी द्वारा उड़ीसा संबलपुरी नृत्य, उप सहायक निरीक्षक फार्मासिस्ट, प्रमोद कुमार सैनी एवं श्रीमती सैनी द्वारा नशा विरोधी युगल नृत्य,आरक्षी सामान्य-धनराज महाजन और जवान साथियों द्वारा महाराष्ट्र का लोक नृत्य लेजिम की प्रस्तुति के साथ सीमांत मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल सिलीगुड़ी के जैज बैंड द्वारा कार्यक्रम में अपने वाद्यों और सुरों का जलवा बिखेरा गया।और वही स्थापना दिवस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के उपस्थिति में अधिकारियों एवं बल कर्मियों को वाहिनी के स्थापना दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं प्रदान किया और उन्होंने कहा सशस्त्र सीमा बल भारत नेपाल की खुली सीमा पर चुनौतीपूर्ण कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं। सीमा पर उनकी उपस्थिति से सीमावर्ती ग्रामीण स्वयं को सुरक्षित महसूस करने के साथ ही अपराधी तत्वों में डर का माहौल बना रहता है वही भारत नेपाल सीमा पर स्थित वाहिनी की सीमा चौकियों द्वारा इस कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रकार के खाद्य स्टौलों को लगाया गया और इस कार्यक्रम के दौरान किशनगंज जिला पदाधिकारी श्रीकांत शास्त्री,एवं श्रीमती शास्त्री मुख्य अतिथि के रूप में तथा विशेष अतिथि के रूप में,शैलेश कुमार सिन्हा, कमांडेंट 72 वाहिनी, सीमा सुरक्षा बल , पांजीपारा, मधुकर अमिताभ, कमांडेंट, 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज,एवं किशनगंज जिला पुलिस कप्तान डॉक्टर इनामुल हक मेगनू, रवि कांत द्विवेदी, उप कमांडेंट 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ठाकुरगंज, नागेंद्र कुमार तिवारी, प्राचार्य सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज, प्रदीप कुमार सिंह, सपत्नीक, मुख्य प्रबंधक,भारतीय स्टेट बैंक, कैल्टेक्स चौक, मुन्ना सिंह कमांडेंट 12 वीं वाहिनी, श्रीमती किरण सिंह, संदीक्षा , अध्यक्षा 12वीं वाहिनी, डॉ आर. आर. अंसारी कमांडेंट (चिकित्सा), श्रीमती शाहिना निजाम, संदीक्षा उपाध्यक्षा,12वीं वाहिनी,काईखो अथिखो, द्वितीय कमान अधिकारी, फिलेम बसंता सिंह, उप कमांडेंट, सनिहे सलिउ, उप कमांडेंट,पदम सिंह मीना, सहायक कमांडेंट संचार, आयुष दधीचि, सहायक कमांडेंट, सतपाल सिंह, सहायक कमांडेंट, गुरदीप सिंह , सहायता समादेष्टा, निरीक्षक राजकुमार, किशनगंज के सम्मानित मीडियाकर्मी एवं 12वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल के अधीनस्थ अधिकारी, बल सदस्यगण एवं उनके परिवार जन उपस्थित रहे।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार