अररिया (बिहार) ◆ अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के छतियौनाविवाद पंचायत में फूल तोड़ने को लेकर दो महिला के बीच हुए विवाद में एक महिला की हत्या कर दी गइ। आरोपी महिला के मुक्के से पिरिता महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। महज फूल तोड़ने को लेकर पैदा हुए था विवाद। विवाद में 42 साल की महिला के पेट में मुक्का मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतका की पहचान समतोलिया देवी के रूप में हुई है। घटना को लेकर मृतका के पति गिरानंद ऋषिदेव ने आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इधर पुलिस ने मृतका के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अररिया सदर अस्पताल भेज दिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। मृतका के पति गिरानंद ऋषिदेव ने बताया कि शनिवार की देर शाम वो अपने परिवार के साथ घर में थे। इसी बीच पड़ोस के सुरेश ऋषिदेव की पत्नी पिंकी देवी दरवाजे पर आकर फूल तोड़ने का आरोप लगाकर गाली- गलौज करने लगी। दरअसल पिंकी देवी ने अपने दरवाजे पर फूल लगाए थे। किसी ने फूल तोड़ लिया था। इससे वह गुस्से में थी। उनका आरोप था कि फूल समतोलिया देवी ने तोड़ा है। गाली-गलौज करने से समतोलिया देवी ने जब मना किया तो पिंकी देवी ने समतोलिया देवी के पेट में जोरदार मुक्का मार दिया। इससे वह तड़पकर दरवाजे पर ही गिर गयी। गिरानंद ने बताया कि जब वो बाहर आये तब तक समतोलिया देवी की मौत हो चुकी थी।
(रिपोर्टर - पिंकू कुमार, बिहार)