आज जमाई षष्ठी पर खूब खातिरदारी की गई दामादों की, अदभुत है यह परंपरा

अररिया (बिहार) ◆ जमाई षष्ठी बंगाली समुदाय का एक ऐसा त्योहार है जिसमें दामाद अर्थात जमाई की ससुराल में खूब खातिरदारी की जाती है। यह त्यौहार आज गुरुवार को बड़े उत्साह पूर्वक प्रत्येक घर में मनाया जाएगा। दामाद के लिए कई प्रकार के व्यंजन बनाए जाते हैं। पांच प्रकार की सब्जी के साथ मिठाई और दही परोसा जाता है। यह पर्व दामाद और सास के लिए खास माना जाता है। आज के दिन दामाद की पूजा कर उसके लंबी आयु की कामना की जाती है। पूरा परिवार एक साथ आनंद लेता है।
पर्व के लिए बेटी दामाद देश विदेश के किसी के सभी कोनो से पहुंच गए है। उनके आते ही थाली में धान, दुर्बा और पांच प्रकार के फूल के साथ सास दामाद का पूजा करती है। दामाद के माथे पर दही से तिलक लगाया जाता है। उसके बाद दामाद के हाथ पर पिला धागा बांधा जाता है। इस दौरान दामाद नए वस्त्र धारण कर मिठाई और दही के साथ ससुराल पहुंचते हैं। भोजन करते समय दामाद को हाथ वाले पंखे से हवा देने की परंपरा है। आज गुरुवार को फलों की खरीदारी के लिए खरीदारों की भीड़ उमड़ी हुई है।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)