पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में मजदूर को लेकर हुए मामूली विवाद को लेकर भाई ने सगे भाई पर गोली चला दी। छोटे भाई ने बड़े भाई पर दो गोली दागी। जिससे मौके पर ही बड़े भाई की मौत हो गई। मृतक की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज निवासी मनोज यादव के रूप में हुई है। जबकि गोली चलाने वाला भाई मंटा यादव मौके से फरार है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार दल बाल के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और पोस्टमॉर्टम में जुट गई है। घटना के संबंध में मृतक मनोज यादव के बेटे सर्वेश कुमार ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज स्थित घर में कुछ दिनों से काम चल रहा था। उनके पिता मनोज यादव से उनके अपने चाचा मंटा यादव के बीच मजदूर ले जाने को लेकर विवाद हुआ। इसी विवाद में उनके चाचा मंटा यादव ने भाई को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ 3 गोली चलाई। चाचा के गोली चलाने पर वे दोनों भाग निकले। इसके बाद चाचा ने पिता को टारगेट करते हुए ताबड़तोड़ 2 गोली दागी। ये गोली उनके पिता मनोज यादव के सीने में जा लगी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।घटना के संबंध में मौके पर मौजूद सदर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि मामूली विवाद में भाई ने सगे भाई पर गोली चलाई है। गोलीकांड के बाद से आरोपी भाई मौके से फरार है। भाई की धड़पकड़ के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार