अररिया (बिहार) ◆ सांख्यिकी विभाग के अनुसार जून माह में अब तक जिले में 113.62 मिलीमीटर बारिश, 16 किलोमीटर की रफ्तार से चली हवा, उमस भरी गर्मी में बारिश से राहत मानसून सक्रिय होने से जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बारिश से किसानों को निश्चित रूप से फायदा मिलेगा। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी लगातार बारिश होने का पूर्वानुमान है। कृषि विज्ञान केन्द्र के मौसम वैज्ञानिक प्रभात कुमार ने बताया कि कल शुक्रवार को जिले में 120 मिलीमीटर बारिश होने का पूर्वानुमान है। जिला सांख्यिकी विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर से बुधवार सुबह तक जिले में औसत 20.95 प्रतिशत बारिश व 16 किलोमीटर प्रतिघंटा के रफ्तार से हवा बह रही है। बारिश होने से लोगों को भी प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। सोमवार तक जहां अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस था, लेकिन बारिश होने के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बारिश निश्चित रूप से किसानों के लिए लाभदायक साबित होगा। जून माह में अब तक सामान्य से कम बारिश होने के कारण किसानों की मुसीबत काफी बढ़ गई थी। अब लगातार हो रही बारिश से किसानों को फायदा मिलेगा।बुधवार को जिले में 20.96 मिलीमीटर बारिश व 16.3 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चल रही थी सांख्यिकी विभाग के अनुसार जून माह में अब तक जिले में 113.62 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। लगातार हो रहे बारिश से अररिया शहर के विभिन्न सार्वजनिक स्थल व मोहल्ले के सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गया है। चांदनी चौक से आगे हटिया रोड, शास्त्री नगर, हनुमंतनगर, ओमनगर, इस्लाम नगर, आजाद नगर सहित सभी मोहल्ले में जलजमाव व कीचड़ की समस्या बन गई है। समाहरणालय परिसर में लगा बारिश का पानी । किसान अपने खेतों में धान का पौधा गिराने में जुटे मानसून सक्रिय होने से आगामी दिनों में भी बारिश होने की संभावना बढ़ी है। जिससे किसान अपने खेतों में धान का पौधा लगाने में जुट गए हैं। धान की खेती करने वाले किसान मोनाजिर, आफाक, सुधीर यादव आदि ने बताया कि शुक्रवार अहले सुबह हुई बारिश से हमलोगों को फायदा हुआ है। यह बारिश हमलोगों के लिए वरदान साबित होगा। अब हमलोग अपने खेतों में धान का पौधा लगाना शुरू कर दिए हैं। जिला कृषि कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार जिले के 111050.45 हेक्टेयर खेत में धान बुआई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार