पूर्णिया में मक्का व्यवसाई से 5.51 लाख की छिनतई बदमाशों ने व्यवसाई को पहले पीटा फिर कैश लेकर भागे, गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में घात लगाए बेखौफ बदमाशों ने मक्का व्यवसाई से करीब 5 लाख 51 हजार की छिनतई की। साथ ही भागने से पहले जमकर मारपीट भी की। घटना शहर के सदर थानाक्षेत्र के दमका चौक के करीब नेशनल काटा के ठीक आगे की है। मक्का व्यवसाई साउद आलम बरसौनी से मक्का के रुपए का उठाव कर सीसाबाड़ी स्थित गद्दी के लिए निकले थे। तभी बीच रास्ते में बेखौफ बदमाशों ने 5.51 लाख की छिनतई की। फिलहाल इस घटना को लेकर सदर थाने में लिखित शिकायत की गई है जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।घटना के संबंध में घायल मक्का व्यवसाई 26 वर्षीय मो साउद आलम ने बताया कि 16 जून को बरसोनी के आतिफ ट्रेडर्स के पास तीन गाड़ी मक्का गिराया था। इस मक्के के उठाव का 5 लाख 51 हजार 400 रुपए लेकर सदर थाना के सीसाबाड़ी चौक स्थित अपने गद्दी पर लौट रहे थे। तभी देर दोपहर करीब 2 बजे सदर थाना क्षेत्र के दमका चौक से ठीक आगे नेशनल काटा के समीप ग्रामीण के राश्तेदार मो सादिक और मो जावेद और उस्मान बातो में उलझा लिया। जैसे ही शंकर मोटर के अपोजिट कबाड़खाना के पास वे पहुंचे। यहां पहले से करीब 12 की संख्या में बदमाश घात लगाए खड़े थे। जब तब तक वे कुछ समझ पाते उनके साथ मारपीट शुरू हो गई और उनके रुपए छीन लिए गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए हालांकि इनमें से दो युवकों की पहचान उन्होंने कर ली है। जिसके आधार पर सदर थाने में देर रात उनके रिश्तेदार आवेदन देने पहुंचे थे। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मक्का व्यवसाई की ओर से मामले को लेकर आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार