पूर्णिया में हीट वेब का असर जारी: 40 डिग्री के पार रहेगातापमान, 18 को फिर से सक्रिय होगा मानसून

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में आज भी हीट वेब चलेगा। मौसम विभाग ने इसको लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को जिले का तापमान सामान्य से 6 डिग्री अधिक रहेगा और पारा 40 डिग्री से अधिक रहने की आशंका है। हीटवेब को देखते हुए मौसम वैज्ञानिकों ने लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने बताया कि जिले में रविवार से मानसून फिर एक बार सक्रिया होगा और लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। सहायक मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक 18 जून से बारिश शुरू होगी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन भी हवा चली ।उन्होंने बताया कि 16 जून की सुबह में पहले तो पूर्वा हवा चली, उसके बाद दोपहर होते-होते पछुआ हवा बहने लगी और शाम तक विंड पैटर्न में एक फिर से बदलाव देने को मिला।सहायक मौसम वैज्ञानिक राकेश कुमार ने हीटवेब को देखते हुए लोगों को धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से बेवजह दोपहर के सयम घर से न निकलने की सलाह दी। उन्होंने हीटवेब के दौरान खासतौर पर बच्चों को ख्याल रखने को कहा है। राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में छोटे बच्चे खेलने के दौरान पसीन निकलने से डिहाड्रेटेढ हो जाते हैं। ऐसे में उनपर विशेष ध्यान देने और उन्हें हाइड्रेटेढ रखने करने की सलाह दी है। उन्होंने लोगों से इस दौरान भरपूर पानी पीने को कहा है।


रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार