अररिया के फारबिसगंज रेड लाइट एरिया में हुई छापेमारी: 6 युवती और 3 युवक गिरफ्तार, तीन जगहों पर हुई कार्रवाई

अररिया (बिहार) ◆फारबिसगंज पुलिस ने रेफरल रोड स्थित रेड लाइट एरिया में गुप्त सूचना के आधार पर अवैध रूप से देह व्यापार करने के आरोप में अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित कर सघन छापेमारी करते हुए मोहम्मद कलाम उर्फ कल्लू व मोहम्मद इस्माइल सहित मोहम्मद नसीम के घर पर बारी-बारी से छापेमारी करते हुए 6 युवती सहित 3 युवकों को गिरफ्तार किया है। साथ ही छापेमारी के क्रम में पुलिस ने तीनों स्थानों से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है। मौके से पुलिस ने रॉयल एनफील्ड क्लासिक और बजाज सिटी हंड्रेड बाइक सहित दो मोबाइल को भी जब्त किया है। पुलिस की छापेमारी से रेफरल रोड स्थित रेड लाइट एरिया में हड़कंप मच गया। छापेमारी अभियान का नेतृत्व अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज की अध्यक्षता में की गई। मौके पर फारबिसगंज बीडीओ सहित फारबिसगंज थाना अध्यक्ष दल बल के साथ मौजूद रहे। जिसमें बड़ी संख्या में महिला पुलिस पदाधिकारी और महिला बल भी शामिल थी। गिरफ्तार युवक और युवतियों से पूछताछ के उपरांत आगे की कार्रवाई की जा रही है । फातिमा हौसला फाउंडेशन एनजीओ ने अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह को लिखित शिकायत करने के बाद पुलिस ने कार्यवाही की गई है। जानकारी देते हुए फातिमा हौसला फाउंडेशन के डायरेक्टर ने बताया कि 13 जून को उन्होंने अररिया एसपी अशोक कुमार सिंह को देह व्यापार के मामले को लेकर लिखित शिकायत की थी। फारबिसगंज के रेड लाइट एरिया में बाहर से लड़कियों को लाकर देह व्यापार करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 2017 में जब इस जगह पर रेड पड़ी तो सड़क के दोनों साइड में बोर्ड लगाया गया था। देह व्यापार का धंधा अब इस जगह पर बंद हो चुका है। उस बोर्ड को हटाकर खुलेआम देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा है। जिसको लेकर फारबिसगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी अभियान चलाई गई। उक्त छापेमारी अभियान में फारबिसगंज थाना अध्यक्ष सहित आसपास के कई थाने के पुलिस मौजूद थे।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,  अररिया (बिहार)