जंगल में मिली जिला परिषद सदस्य के भांजे की लाश पूर्णिया में कई टुकड़ों में थी लाश, आखिरी बार दोस्तों के साथ दिखा था

पूर्णिया (बिहार) ◆पूर्णिया में जिला परिषद के भांजे का शव जंगल में फेंका मिला है। लाश को कई टुकड़ों में काटा गया है। शव के पास से धारदार गरासी फेंका मिला है। रुपौली प्रखंड के क्षेत्र संख्या 4 से जिला परिषद रीता देवी का भांजा 16 जून से ही गुमशुदा था। घर वालों को इसके बाद से ही लापता मुन्ना शर्मा की तलाश थी। इससे पहले मुन्ना शर्मा को उसके दो दोस्तों के साथ बाइक से ढोलबज्जा बाजार जाते हुए देखा गया था। सोमवार देर शाम जिला परिषद रीता देवी के भांजे का शव सड़े -गले हाल में मोहनपुर ओपी के विजय कोसी के बैसी दियारा के जंगल में मिला है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉर्टम में जुट गई है। मृतक की पहचान मोहनपुर ओपी के साधोपुर गांव निवासी प्रताप शर्मा के बेटे 16 वर्षीय मुन्ना शर्मा के रूप में हुई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक मुन्ना शर्मा के पिता प्रताप शर्मा और चाचाविपिन शर्मा ने बताया कि बीते 16 जून की सुबह भाभी के घर जाने की बात कहकर ढोलबज्जा थाना क्षेत्र के लूरी दास टोला के लिए निकला था। देर शाम जब मुन्ना वापस घर नही लौटा तो घरवालों ने सभी रिश्तेदार के यहां खोजबीन शुरू की। इसके बाद से ही मुन्ना की तलाश जारी थी। मृतक मुन्ना शर्मा के मामा जिला परिषद पति दीपक शर्मा ने बताया कि खोजबीन के दौरान पता चला कि मुन्ना को आखिरी बार लूरी दास टोला से उसके दो दोस्तों के साथ बाइक पर बैठा कर ढोलबज्जा बाजार जाते हुए देखा गया। इसके बाद से ही मुन्ना लापता था। वहीं सोमवार देर दोपहर मोहनपुर ओपी के विजय कोसी के बैसी दियारा के जंगल की ओर गांव के मवेशी पालक मवेशी चराने गए। तभी उनकी नजर एक सड़े गले लाश पर पड़ी। लाश मिलने की खबर देखते ही देखते जंगल में आग की तरह आसपास के गांव में फैल गई। गुमशुदा मुन्ना के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। जिसके बाद कपड़े से शव का शिनाख्त किया। मामले के बावत मोहनपुर ओपी अध्यक्ष जीवेश कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या मामला मर्डर का है। साथ ही शव देखने से लगता है कि तीन चार दिन पूर्व ही हत्या कर लाश को छिपाने की नीयत से दियरा के घने जंगल में फेंका गया है। मोहनपुर ओपी के चौकीदार विभीषण पासवान ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है ।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार