माहपारा ने नीट में पाई सफलता, लोगों ने दी बधाई


अररिया (बिहार) ◆अररिया प्रखंड क्षेत्र स्थित कोशकीपुर के माहपारा कौसर ने मेडिकल नीट में 668 अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। मुख्तार आलम की पुत्री और डीलर मो. अजीम की भतीजी माहपारा कौसर ने मेडिकल नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 668 अंक प्राप्त किया है। जो ऑल इंडिया रैंक 3168 है। माहपारा की माता बिस्मिल्ला तबस्सुम ने बताया की माहपारा बचपन से ही पढ़ने में काफी तेज मेहनती थी। उसकी बुनियादी तालीम स्कॉटिश पब्लिक स्कूल कटिहार से हुई है। उसके बाद अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से आगे की तालीम हासिल की है। माहपारा कौसर ने मेडिकल की तैयारी दिल्ली आकाश और एलेन में कोचिंग में किया था।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्त 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया