रविवार को भगवान जगन्नाथ करेंगे भव्य रथों पर यात्रा

अररिया (बिहार) ◆ भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा रविवार को शहर के विभिन्न मार्गों होकर गुजरेगी। बता दें कि हर साल भगवान जगन्नाथ आषाढ़ मास के शुक्ल की द्वितीया तिथि के दिन यात्रा पर जाते है। उस दिन भगवान जगन्नाथ विशालकाय रथों पर विराजमान होकर मंदिर जाएंगे। जहां वह कुछ दिन विश्राम करेंगे। भगवान जगन्नाथ के साथ उनके बड़े भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा भी अलग-अलग रथों पर विराजमान होकर नगर भ्रमण करेंगे। बताते चले कि रथ  यात्रा शहर के कोशी कॉलोनी गेट स्थित संकट मोचन हनूमान मंदिर के पीछे गुप्ता मार्किट से दोपहर एक बजे निकलेगी। जो मारवाड़ी पट्टी होते नवरत्न चौक, एडीबी चौक, चांदनी चौक, काली मंदिर चौक, महिला कॉलेज चौक होते आश्रम चौक स्थित राम कृष्ण आश्रम में समाप्त होगी। जहां भंडारा का भी आयोजन है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रथ यात्रा के मार्ग में चप्पे-चप्पे पुलिस बल की मौजूदगी रहेगी। साथ साथ पेट्रोलिंग पार्टी भी मौजूद रहेगी। दीया होटल के मालिक श्री अनिल कुमार यादव ने गुरुदेव को माला पहनाकर गुरुदेव का श्री चरण का आशीर्वाद लिया। आज पांडाल में काफी अधिक संख्या में भक्तों की भीड़ रही। 

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)