अररिया (बिहार) ◆फारबिसगंज थाना क्षेत्र के खैरका पंचायत के रगदाहा मछुआ वार्ड संख्या 3 में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दो सगी बहन को जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे साइकिल सवार दोनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिससे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया।चिकित्सक ने प्राथमिकी उपचार के दौरान एक बच्ची को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज फारबिसगंज अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फारबिसगंज थाना पुलिस ने मृत बच्ची के शव को कब्जे में लेते हुए सोमवार की देर शाम 6:30 बजे के करीब पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल अररिया लाया। शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया। मृत बच्ची खैरका पंचायत के रगदाहा मछुआ वार्ड संख्या 3 निवासी अजय मंडल की 7 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी है। घटना को लेकर जानकारी देते हुए मृत बच्ची के परिजन ने बताया कि सोमवार की दोपहर दोनों बहन गांव में अपने बड़े पापा के घर गई थी। वहीं से लौटने के क्रम में खैरका पंचायत के रगदाहा मछुआ वार्ड संख्या 3 के पास अनियंत्रित मिट्टी लोडेड ट्रैक्टर ने साइकिल सवार दोनों बहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों बहन गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के दौरान चिकित्सक ने एक बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी बच्ची का इलाज चिकित्सकों की देखरेख में किया जा रहा है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया (बिहार)