जलवायु अनुकूल एवं स्मार्ट कृषि/प्राकृतिक तथा जैविक खेती एवं नई पीढ़ी के लिए पोषक मोटा अनाज (श्री अन्न) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

अररिया (बिहार) ◆कृषि विज्ञान केंद अररिया में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली (मिशन लाइफ स्टाइल फॉर एन्वायरमेंट "LIFE" ) के अन्तर्गत जलवायु अनुकूल एवं स्मार्ट कृषि/प्राकृतिक तथा जैविक खेती एवं नई पीढ़ी के लिए पोषक मोटा अनाज (श्री अन्न) विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर सांसद अररिया प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री ग्लोबल वार्मिंग से काफ़ी चिंतित हैं जिसके लिए भारत सहित दुनिया के सभी वैज्ञानिक काम कर रहे हैं। हमें भी पेड़ लगाना होगा और पर्यावरण को संरक्षित करना होगा। कार्यक्रम के शुभारंभ के पूर्व अररिया के सांसद प्रदीप सिंह जी ने क्षेत्र में वृक्षारोपण किया एवं प्रक्षेत्र का भ्रमण कर पक्षेत्र में लगे मोटे अनाज का भ्रमण कर कृषि विज्ञान केंद्र के कार्यों को सराहा। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला के कृषि पदाधिकारी श्री संजय कुमार शर्मा ने भी मोटे अनाज की एवं पर्यावरण पर कृषि कार्यों के कारण हो रहे दुष्परिणाम के बारे में किसानों को समझाया। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ विनोद कुमार ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा वर्ष 2023 को मोटे अनाज के रूप में मनाने का आहान किया एवं किसानों को खरीफ में मोटे अनाज लगाने के लिए प्रेरित किया साथ ही साथ कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों के लिए विज्ञान केंद्र के कार्य हो विस्तार पूर्वक समझाया।कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने भी किसानों को मोटे अनाज की खेती तथा जैविक खेती के के लिए प्रेरित किया तथा इसके लाभ को बतलाया। इस कार्यक्रम में केंद्र के वैज्ञानिक डॉ संजीत कुमार डॉक्टर अनिल कुमार प्रभात कुमार आफताब आलम रवी मोहन कुमार अमित आनंद गौतम कुमार निराला मनीष कुमार इत्यादि ने अपना सहयोग कार्यक्रम को सफल बनाने में लिया एवं अररिया जिले के सैकड़ों किसानों ने इस कार्यक्रम मैं भाग लिया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,( अररिया )