अररिया (बिहार) ◆ अररिया जिले के भरगामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रघुनाथपुर उत्तर वार्ड संख्या 9 में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई गोलीबारी की घटना में एक पक्ष के दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि अन्य तीन लोग घायल हो गए है। दोनों मृतक दूसरे पक्ष के रिश्ते मे चाचा और भतिजा है। घटना के संबंध मे मिली जानकारी के अनुसार रघुनाथपुर गोठ निवासी चंद्र मोहन यादव अपने पुत्र एवं भतीजे और भाइयों के साथ खेत की जुताई कर रहा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए दस-पन्द्रह की संख्या में लोगों ने हथियार के साथ तीर चलाने लगा और गोलीबारी करने लगा। जिसमें एक चन्द्रमोहन यादव पिता मौजीलाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। विकास यादव और उसका छोटा भाई बजरंगी यादव, पिता चन्द्रमोहन यादव, अशोक यादव पिता मौजीलाल यादव, माधव यादव पिता अशोक यादव बुरी तरह जख्मी हो गया। चारो जख्मियों को परिजनों के सहयोग से भरगामा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। जिन्हें चिकित्सकों के द्वारा प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल अररिया में रेफर कर दिया गया है। जहां सदर अस्पताल ले जाने के दौरान माधव यादव की रास्ते में मौत हो गई। बताया गया कि माधव यादव को पेट में गोली लगी थी। घटना से पूर्व विपक्षी पाट के खेत मे पूर्व से घात लगाए 10-15 की संख्या में लोगों ने तीर धनुष व आग्नेयास्त्र से हमला बोल दिया। जिसमें गोली लगने से घटनास्थल पर ही चंद्र मोहन यादव की मौत हो गई। विकास यादव को जांघ में गोली लगी है। बजरंगी यादव के बाह में गोली लगी अशोक यादव के सर पर तीर लगा जबकि माधव यादव के पेट में गोली लगने से स्थिति काफी चिंताजनक हो गई। मृतक के चचेरे भाई सुधीर यादव ने हो-हल्ला किया। जिसपर ग्रामीण पहुंचे जिसके बाद ग्रामीणों को देखते हीं सभी लोग घटनास्थल से फरार हो गए। जिसके बाद परिजनों के सहयोग से शव को घर ले जाया गया। घटना की मिली जानकारी के अनुसार 30 वर्ष पूर्व से 2 एकड़ 24 डिसिमल जमीन शिवन और ऋषिदेव से दो बार में खरीदा गया था। जिसमें 1 एकड़ 12 डिसमिल जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसको लेकर आज रविवार 12:30 बजे 10-15 की संख्या में पूर्व से घात लगाए हरवे हथियार के साथ लोगों ने हमला कर दिया। जिसमें चंद्रमोहन यादव पिता मौजीलाल यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। माधव यादव पिता अशोक यादव का सदर अस्पताल अररिया ले जाने के क्रम में मौत हो गई जिसे चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। मृतक चंद्र मोहन यादव के दो पुत्र विकास यादव वह बजरंगी यादव पुत्री चंचल कुमारी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी थानेदार अजीत कुमार चौधरी एसआई संजय कुमार सिंह पीटीसी गौरी शंकर यादव महिला पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले का छानबीन करने में जुट गए हैं। भरगामा थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष अजीत कुमार चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि गोलीबारी की घटना में 2 लोगों की मौत हुई है। भरगामा थाना पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वही मौके पर कितने राउंड गोली चली है इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। भरगामा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच कर रही है।
रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता
ब्लॉक ब्यूरो चीफ, अररिया,बिहार