पूर्णिया (बिहार) ◆पटना में विधानसभा मार्च के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज और कथित तौर पर बीजेपी के जहानाबाद जिला महासचिव की मौत के विरोध में भाजपा काला दिवस मना रही है। शनिवार को इसे लेकर शहर के थाना चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने धरना दिया। इस दौरान धरने पर बैठे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने लाठीचार्ज से हुई भाजपा कार्यकर्ता की मौत की सीबीआई जांच कराने की मांग की है। भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार, भाजपा यूथ विंग के जिलाध्यक्ष रवि गुप्ता और भाजपा के कार्यकर्ता सह पूर्णिया सिविल कोर्ट के सिनियर एडवोकेट नितिन कुमार ने कहा कि भले ही सीएम नीतीश कुमार ने हत्या नहीं कि मगर ऐसा ऑर्डर दिया या कृत्य करवाया जिससे किसी की हत्या हुई। तो सीएम भी हत्या के दोषी हैं। यह सबकुछ सीएम नीतीश कुमार के डायरेक्शन में हुआ इसलिए सीएम नीतीश कुमार पर 302/34 की धारा सीएम नीतीश कुमार पर चलना चाहिए। इस केस की सीबीआई जांच कराई जानी चाहिए। केंद्र सरकार इस केस की सीबीआई जांच का ऑर्डर दे। नीतीश कुमार पर हत्या का केस चले ये सभी की मांग की। शहर के थाना चौक पर धरने पर बैठे भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रखा है भाजपा कार्यकर्ताओं नेताओं में बड़ी संख्या में महिला और युवा कार्यकर्ता धरने पर बैठे है। हाथों में काला बिल्ला लगाए भाजपा कार्यकर्ता उमस भरी गर्मी के बीच धरने पर बैठे हैं।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार