किसनगंज (बिहार) ◆ किशनगंज सेवा सदन की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी शिविर का उद्घाटन आज सोमवार 3 जुलाई को हो रहा है। इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। बाबा धाम के रास्ते में बांका जिला के कटोरिया स्थित कुरावा गांव में बने शिविर में श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सामग्री लेकर सेवा सदन के सदस्य शनिवार की शाम किशनगंज से रवाना हो चुकी हो किशनगंज सेवा सदन अध्यक्ष हनुमान श्रीमाल ने बताया कि स्वामी सेवा शिविर का उद्घाटन आज 3 जुलाई को होगा और पुरवांचल नागरिक समिटी कोलकाता के सदस्य नारायण कुमार मोदी द्वारा इसका उद्घाटन किया जाएगा। जिसमें मुख्य अतिथि बिशनपुर निवासी बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष नीरज अग्रवाल होंगे। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ दिलीप कुमार जयसवाल, एमजी मेडिकल कॉलेज के सचिव जुगल किशोर तोषनीवाल सहित कई विशिष्ट अतिथि शामिल होंगे। हनुमान श्रीमाल ने बताया कि इस बार 2 माह तक सेवा शिविर लगेगा जिसमें श्रद्धालुओं के लिए नींबू पानी, शरबत, चाय-नाश्ता, भोजन एवं चिकित्सीय सेवा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जाएगी। शनिवार को किशनगंज सेवा सदन के सदस्यगण रवाना होने से पूर्व सदन के पदाधिकारियों ने एवं सदस्यों ने बोल बम का जयकारा लगाया इसके बाद किशनगंज सेवा सदन के लिए रवाना हुए। मौके पर सचिव शीत प्रसाद साहा, कोषाध्यक्ष दिनेश अग्रवाल, मुकेश साहा, प्रदीप गुप्ता, विनोद साहा, नीरज शर्मा, नारायण बियानी, अभिषेक काला आदि मौजूद थे। अध्यक्ष हनुमान प्रसाद जैन ने कहा कि किशनगंज सेवा सदन में कांवरियों को दी जा रही सेवा के साथ बाल संस्कार केंद्र एवं सिलाई प्रशिक्षण केंद्र भी चलाया जा रहा है। जहां बच्चे शिक्षित हो रहे हैं और महिलाएं सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बन रही है ।
रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार