12 को शिक्षक संघ डोमिसाइल नीति के विरोध में विधायक आवास होगा घेराव

पूर्णिया (बिहार) ◆जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक नवरतनहाता स्थित बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता अब्दुर रौउफ ने की। बैठक में सभी अंचल के अध्यक्ष, सचिव पदाधिकारी एंव कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे। बैठक में जिला प्रधान सचिव सत्येंद्र कुमार सुमन ने कहा राज्य संघ का आह्वान पर अध्यापक नियमावली में डोमिसाइल नीति की विरोध के के लिए 12 जुलाई को अपने अपने क्षेत्र के विधायक व विधान पर्षद के आवास पर घेरा डालो डेरा डालो कार्यक्रम का आयोजन होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने बनाने के लिए 11 जुलाई को पूर्णिया से प्रस्थान करना होगा। उपप्रधान सचिव विमल किशोर चौधरी ने कहा हमारा संघर्ष चलता रहेगा।  श्यामल किशोर सिह, उपाध्यक्ष कुलदीप पासवान, विनोदानन्द महराज, अमरकांत मंडल ने अपना विचार रखा। बैठक में कोषाध्यक्ष नागेन्द्र प्रसाद सिंह आदि थे।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार