नदी में डूबने से दो सहेलियों की मौत: धार पार करने के दौरान एक का पैर फिसला, दोस्त को बचाने में गई दूसरे की भी जान

पूर्णिया (बिहार) ◆ पूर्णिया के अमौर में कनकई नदी की धार पार कर रहीं दो सहेलियां नदी में डूब गईं। नदी की धार पार करने के दौरान इनमें से एक लड़की का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में डूबने लगी। दोस्त को डूबता देख दूसरे ने उसे बचाने की कोशिश की। जिससे दोनों सहेलियां नदी में डूब गईं। घंटों की मशक्कत के बाद स्थानीय गोताखोरों ने उन्हें नदी से बाहर निकाला गया। जहां, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दोनों सहेलियों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो सहेलियों की मौत की खबर मृतका के घर वालों तक जैसे ही पहुंची। चारों ओर चीख पुकार मच गया। दो सहेलियों के डूबने की ये पूरी घटना अमौर प्रखंड के डहूआबाडी पंचायत के रंगामाटी गांव के वार्ड 13 की है। कनकई नदी की धार में डूबकर मरने वाली दोनों सहेलियों की पहचान मुजम्मिल की 13 साल की बेटी मुस्कान व सिद्दिक की 12 वर्षीय बेटी शाहीन के रूप में हुई है। इस हादसे में मरने वाली दोनों सहेलियां इसी गांव की रहने वाली थी । वहीं, घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि दोनों सहेलियां धार पार कर रही थी। जिससे एक का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में समाने लगी। सहेली को डूबता देख दूसरी बच्ची ने अपना हाथ बढ़ाया। जिसके बाद वे दोनों गहरे पानी में जा समाई। काफी खोजबीन के बाद भी जब दोनों सहेलियों का पता नहीं चला। तब जाकर नदी में डूबने की आशंका पर स्थानीय गोताखोर नदी में कूदे। घंटों की मशक्कत के बाद नदी में डूबी सहेलियों को खोज निकाला गया। हालांकि, जब तक नदी में डूब इन सहेलियों को नदी से बाहर निकाला गया। दोनों की मौत हो चुकी थी।

रिपोर्टिंग
सुनिल कुमार यादव
स्टेट ब्यूरो चीफ, बिहार