खगड़ा मेला को मिला बल, राजकीय मेला होगा घोषित संस्कृति एवम युवा विभाग ने 2 लाख की स्वीकृति दी

किशनगंज (बिहार) ◆ किशनगंज डीएम श्रीकांत शास्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में खगड़ा मेला महोत्सव आयोजन के निमित बैठक की गई। बैठक में जिला परिषद उपाध्यक्ष, नगर परिषद के अध्यक्ष, उप विकासआयुक्त,अपर जिला दंडाधिकारी, वरीय उप समाहर्त्ता, पुलिस उपाधीक्षक,अनुमंडलाधिकारी, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, नागरिक एकता मंच के गणमान्य सदस्य और अन्य उपस्थित रहे। बता दें कि किशनगंज जिला का ऐतिहासिक खगड़ा मेला को राजकीय मेला घोषित कराने के लिए जिला प्रशासन ने राजस्व और भूमि सुधार विभाग को पहले ही प्रस्ताव भेजा था। कला संस्कृति और युवा विभाग(सांस्कृतिक कार्य निदेशालय), बिहार द्वारा किशनगंज खगड़ा मेला महोत्सव आयोजन की स्वीकृति प्रदान की गई है। खगड़ा मेला महोत्सव आयोजन के लिए कला, संस्कृति एवम युवा विभाग द्वारा 2 लाख की स्वीकृति देते हुए साल 2023 के सांस्कृतिक कैलेंडर में सम्मिलित करने के लिए स्वीकृत्यादेश निर्गत किया गया है। बैठक में खगड़ा मेला महोत्सव आयोजन पर विस्तृत विचार विमर्श किए गए। सभी सदस्य में खगड़ा मेला के बारे में जानकारी साझा किया गया। अब्दुल गनी, कलीमुद्दीन ने खगड़ा मेला के ऐतिहासिक महत्व और पुराने अनुभव व्यक्त किए। सभी ने खगड़ा मेला और खगड़ा हाट को पुनर्जीवित कर उसे भव्यता प्रदान किए जाने के लिए सहमति व्यक्त की। दिनांक 24 दिसंबर को खगड़ा मेला महोत्सव मानने और मेला आयोजन की प्रक्रिया प्रारंभ करने पर सहमति व्यक्त कर मेला महोत्सव आयोजन पर निर्णय लिया। मेला ग्राउंड के डिमार्केशन, मिट्टी भराई आदि पर भी चर्चा किया गया।

रिपोर्टिंग
टिंकू दास गुप्ता 
ब्लॉक ब्यूरो चीफ,अररिया,बिहार